बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्य पकड़े गए, आरोपियों से बरामद किए 18 वाहन

भास्कर न्यूज | गेवरा-दीपका कोयलांचल क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले बड़े गिरोह को दीपका पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह से चोरी के 18 वाहन जब्त हुए हैं। मामले में 8 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है, एक आरोपी फरार है। दीपका थाना के अलग-अलग क्षेत्र से बाइक की चोरी की घटना हो रही थी। प्रार्थियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी। इस दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसी फुटेज व मुखबिरों से जानकारी जुटाकर पुलिस बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह तक पहुंची। गिरोह में शामिल 9 आरोपी बृजपाल सिंह धनुवार उर्फ बर्बरीक निवासी दीपका बस्ती, मनोज कुमार रोहिदास, मनोज रोहिदास व विदेशी यादव निवासी कृष्णा नगर दीपका, अनिल यादव निवासी तलाब पारा, दीपका, मो. अफाफ व रूप नारायण गोंड़ निवासी पसान, समारू यादव निवासी जांजगीर-चांपा व जय सिंह पटेल निवासी चारपारा कोरबा का पकड़ा गया। दीपका थाना में पूछताछ के लिए लाने पर उक्त आरोपियों में से एक जय सिंह पटेल फरार हो गया। पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी किए गए 18 बाइक जब्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *