बाइक-ज्वेलरी चोरी में शामिल 2 आरोपी गिरफ्तार:3 साल से थे फरार, 5 हजार का इनाम रखा; अब तक 4 वांटेड को पकड़ा

बालोतरा जिले की सिवाना पुलिस ने बाइक और ज्वेलरी चोरी मामले में 3 साल से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत कार्रवाई की। दोनों पर 5-5 हजार का इनाम रखा गया था। चोरी के मामले में पुलिस अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल माल बरामदगी की कोशिश जारी है। सिवाना थाने के हेड कॉन्स्टेबल के अनुसार 11 अगस्त 2022 को आम्ब सिंह ने सिवाना थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया 7 अगस्त की रात को घर में घुसे चोरों ने बाइक और गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज किया। घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद थाना स्तर पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और परंपरागत पुलिसिंग से मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सुमेरनाथ पुत्र पारसनाथ निवासी भालनाथ की ढाणी रामदेव कॉलोनी जिला जालोर को गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। मामले में शामिल आरोपी फूलननाथ व भुसनाथ उर्फ सुमेरनाथ को पकड़ने के लिए पुलिस ने अलग-अलग जगह पर दबिशें दी गई। मगर शातिर बदमाश पुलिस के भय से आरोपी अपना हुलिया बदलकर छिप रहे थे। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार फुलनाथ पुत्र करणनाा व भुसनाथ उर्फ भूचनाथ उर्फ भूतनाथ पुत्र जवाहरनाथ दोनों निवासी भालनाथ की ढाणी (नाथों का वास) रामदेव कॉलोनी जालोर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चुराए माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *