बाइक-पिकअप की टक्कर में तीन की मौत:दो की मौके पर और एक ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

झारखंड के पाकुड़ में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक और एक नाबालिग लड़का शामिल है। हादसा महेशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर भेटाटोला मुख्य सड़क पर बरमसिया गांव के पास हुई। तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद एक युवक और नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिकअप वैन का ड्राइवर भाग निकला मृतकों की पहचान सीलमपुर गांव के सद्दाम शेख (18), सेनपुर गांव के अजीम शेख (15 )और साजिर शेख (22) के रूप में की गई। तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। इधर, हादसे के बाद पिकअप वैन को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। आमने-सामने की हुई टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन भेटाटोला से बाबूपुर की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सद्दाम शेख और अजीम शेख की मौके पर ही मौत हो गई। साजिर शेख को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। ————————————————– ये भी खबर पढ़िए लातेहार में सामने से टकराया दो ट्रक, 2 की मौत:हादसे के बाद तीन घंटे तक लगा जाम, मृतकों में एक छत्तीसगढ़ का लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर क्रांति झरना तोरणद्वार के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में झारखंड नंबर के ट्रक का चालक राजू उरांव और छत्तीसगढ़ नंबर के ट्रक के खलासी अंकुल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, झारखंड नंबर ट्रक का खलासी गोला उरांव और छत्तीसगढ़ ट्रक का चालक सुनील यादव घायल हो गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *