बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली

अमृतसर | थाना ए-डिवीजन पुलिस ने गोली माकर ई-रिक्शा चालक को घायल करने के आरोप में अज्ञात महिला और युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल रोहित ने बताया कि 24 दिसंबर रात साढ़े 10 बजे ई-रिक्शा रियाड़ अस्पताल के पास पार्किंग में खड़ा कर पैदल घर जा रहा था। जब पिंगलवाड़ा से आगे जीटी रोड पर पुल के नीचे उतरा, तो वहां खड़ी एक अज्ञात महिला के पास एक बुलेट सवार युवक आ गया। बाइक सवार ने आते ही रोहित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद पिस्तौल से पेट में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जीएनडीएच में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *