बाइक सवार परिवार को हाईवा ने कुचला, पिता-बेटे की मौत:घायल मां अस्पताल में भर्ती, झारखंड में दशहरा मनाकर लौटते वक्त हुआ हादसा

झारखंड के रंका-रमकंडा मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में रामानुजगंज निवासी पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घअना रंका थाना क्षेत्र में ​हुई है। जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 3 निवासी सब्जी विक्रेता मुकेश कश्यप (38) अपनी पत्नी गीता देवी और 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के साथ दशहरा मनाकर बुढ़ीबीर गांव से रामानुजगंज लौट रहे थे। इसी दौरान महताब मोड़ के पास रंका की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इस हादसे में मुकेश कश्यप और उनके बेटे दिव्यांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल महिला अस्पताल में भर्ती गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके पैर में गंभीर चोट आई। उन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक मुकेश कश्यप रामानुजगंज के थाना रोड में सब्जी बेचने का कार्य करते थे। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *