बाइक सवार बदमाशों ने जलाई स्कॉर्पियो:लाठी डंडों से कांच फोड़ डाला पैट्रोल, वारदात के बाद हुए फरार

जोधपुर में बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगा दी। बाद में बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। अब स्कॉर्पियो मलिक की ओर से भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। थाने में सिद्धार्थ मेहरा निवासी गांधी कॉलोनी भगत की कोठी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि 2 जनवरी की रात 1 बजे के करीब भगत की कोठी क्षेत्र में रहने वाले रोहित शर्मा, जग्गी उर्फ जगदीश सिंह अपने अन्य साथियों के साथ आए और उनके घर के आगे खड़ी स्कॉर्पियो के कांच फोड़ दिए। इसके बाद पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डालकर गाड़ी में आग लगा दी। इसके चलते उनके स्कॉर्पियो जल गई। आरोपी पॉवर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाद में भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *