बाइक से कट मार साइकिल को गिराया:जूता व्यापारी से विवाद कर पिटा; सीसीटीवी में साथियों के साथ भागते हुए दिखाई दिया

रतलाम के शहर सराय इलाके में रविवार रात एक जूता व्यवसायी के साथ 3 लोगों ने मारपीट की। विवाद दुकान के सामने खड़ी साइकिल को बाइक से टक्कर मारने की बात पर शुरू हुआ था। मारपीट की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर सराय निवासी जूता व्यवसायी फरहानउद्दीन अंसारी (27) ने पुलिस को बताया कि उनकी शहर सराय में जूते की दुकान है। रविवार शाम वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दुकान के सामने उनकी साइकिल खड़ी थी। तभी एक व्यक्ति बाइक से कट मारते हुए निकला, जिससे साइकिल गिर गई। फरहानउद्दीन ने उसे बाइक सही चलाने के लिए कहा, तो वह गालियां देने लगा। साथियों को बुलाकर हमला किया फरहानउद्दीन ने जब गाली देने से मना किया, तो आरोपी वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथ दो-तीन लोगों को लेकर आया। उन्होंने आते ही विवाद और मारपीट शुरू कर दी। तीनों लोगों ने फरहानउद्दीन को थप्पड़ मारे। इससे उनके दाहिने हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। बचाने आई महिला को भी चोट लगी, बाइक छोड़कर भागे विवाद के दौरान मुन्नवर सुल्तान बीच-बचाव करने आईं, तो उन्हें भी चोट लगी। जाते समय तीनों आरोपियों ने फरहानउद्दीन को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अपनी बाइक (नंबर MP-43 ZA 8074) वहीं छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *