बाइक से नीलगाय टकराई,दो चचेरे भाईयों की मौत:मजदूरी कर गांव जा रहे थे,पुलिस ने कहा-दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था

अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मोटल होटल के पास अचानक खेतों से निकल कर नीलगाय सड़क पर आ गई और बाइक से टकरा गई बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी से अलवर जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एएसआई निहाल सिंह ने बताया की मृतकों की पहचान रामधन (32) निवासी अमृतवास और शेर सिंह (33) निवासी अमृतवास के रूप में हुई है दोनों चचेरे भाई थे। दोनों युवक मजदूरी के सिलसिले में अलवर आए हुए थे और काम समाप्त कर देर शाम अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मोटल होटल के पास अचानक नीलगाय सामने आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिस कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। रामधन विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जबकि शेर सिंह अविवाहित था।हादसे के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव सौंपे जाएंगे। घटना के बाद अमृतवास गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *