बागेश्वर धाम में टेंट गिरा, श्रद्धालु की मौत:भगदड़ में 8 घायल; अयोध्या से धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन मनाने आए थे

छतरपुर जिले में गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम परिसर में टेंट गिर गया। लोहे का एंगल सिर में लगने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई जबकि भगदड़ में 8 लोग घायल हुए हैं। हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती के बाद हुआ। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे। घायलों को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक श्याम लाल कौशल के दामाद राजेश कुमार कौशल ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के मनकापुर गांव के रहने वाले हैं। ससुराल बस्ती जिले के चौरी सिकंदर पुर गांव में है। परिवार के 6 लोग कार से बुधवार रात बागेश्वर धाम आए थे। शुक्रवार को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है। इससे पहले गुरुवार सुबह सभी लोग तैयार होकर शास्त्री के दर्शन करने पहुंचे थे। देखिए, दो तस्वीरें… बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
राजेश ने बताया कि लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल (50) के सिर में लगा। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सिविल सर्जन शरद चौरसिया ने बताया- बागेश्वर धाम में टेंट गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। 2 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 6 लोगों को मामूली चोटें आई थी। अस्पताल में इनका इलाज जारी गढ़ा गांव के इनको मामूली चोट आई प्रत्यक्षदर्शी बोले- टेंट में बारिश का पानी भरा
राजेश कुमार कौशल के साथ आए उनके पड़ोसी आर्यन कमलापुरी ने बताया- हम सब मंच के पास खड़े थे, बारिश हो रही थी। पानी से बचने के लिए टेंट में आ गए। पानी भरने से टेंट नीचे आ गिरा। इससे भगदड़ मच गई। टेंट के नीचे करीब 20 लोग दब गए। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा- बागेश्वर धाम में बारिश की वजह से टेंट गिर गया था। मामले की जांच की जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री बोले-फेंक न्यूज, दो दिन कार्यक्रम रद्द
हादसे पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज सुबह हादसा हो गया है। किसी ने गलत न्यूज़ चला दी कि टीन शेड गिर गया है, इसलिए वह पोस्ट सुबह से ही वायरल हो रही है। हमारे पंडाल से दूर जहां पुराना दरबार लगता था, वहां अत्यधिक बारिश के कारण पॉलिथीन का पंडाल था। उसमें पानी भरा और वह नीचे सो रहे उत्तर प्रदेश के व्यक्ति और अन्य भक्तों के ऊपर गिर गया। एक सज्जन अधिक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बाकी को मामूली चोटें आई थीं। वह वापस धाम भी आ गए। धाम पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… बागेश्वर धाम के सेवादार पर धमकाने का आरोप छतरपुर में यूपी के एक व्यापारी ने बागेश्वर धाम के सेवादार के खिलाफ जनसुनवाई में कलेक्टर पार्थ जायसवाल से शिकायत की। उसने आवेदन में अपनी जान को खतरा बताया है। कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने तहसीलदार से मामले की जांच करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *