राजस्थान के रामगंज मंडी में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित बागेश्वर बाबा की श्रीराम कथा संपन्न हो गई है। इस ‘गौ माता महोत्सव श्रीराम कथा’ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कथा के अंतिम दिन लगभग 5 से 6 लाख भक्तों ने एक साथ कथा का श्रवण किया। आयोजन स्थल के आसमान से लिए गए ड्रोन दृश्यों में पंडाल के भीतर से लेकर पूरे मैदान तक अपार जनसमूह एक साथ कथा सुनते हुए स्पष्ट दिखाई दिया। इस आयोजन के वीडियो और चित्र सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे हैं। एक हिंदू—एक गाय पर जोर कथा के दौरान बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौ रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘देश को बचाना है तो गौ माता को बचाना होगा। सनातन को बचाना है तो गौ माता को बचाना होगा।’ उन्होंने गौ रक्षकों और गौ सेवकों के बीच अंतर बताते हुए कहा कि गौ रक्षक तो बहुत हैं, लेकिन गाय कटने ही न पाए, इसका भी उपाय किया जाना चाहिए। शास्त्री ने इसका उपाय बताते हुए कहा, ‘गौशाला नहीं, उपाय एक हिंदू—एक गाय!’ ये भी पहुंचे कथा सुनने कथा में योग गुरु बाबा रामदेव, पूज्य दाती जी महाराज और महंत दयापुरी जी जैसे संत भी पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सभी संतों को आगामी कन्या विवाह कार्यक्रम में आमंत्रित किया। उन्होंने बाबा रामदेव को अपने हाथों से भोजन भी कराया। मुंबई रवाना हुए धीरेंद्र शास्त्री राजस्थान में कथा समापन के बाद बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री रात में मुंबई पहुंचे। यहां बागेश्वर धाम परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। वह 26, 27 और 28 जनवरी को सनातन मठ मुंबई में रहेंगे। कथा स्थल की अन्य तस्वीरें…


