बाघिन और सूअर का कुएं से एक साथ रेस्क्यू:शिकार के सामने खाट पर बैठी रही बाघिन; कुछ देर पहले दबोचने के लिए हमला किया था

सिवनी में पेंच नेशनल पार्क में एक बाघिन और सूअर कुएं में गिर गए। बाघिन शिकार करने के लिए सूअर के पीछे भाग रहा था। इसका पता तब चला जब ग्रामीण मंगलवार सुबह पानी भरने कुएं के पास पहुंचे। घटना जिकुरई वन क्षेत्र के पिपरिया हरदुली गांव की है। कुएं में सूअर और बाघिन पानी से बाहर निकलने के लिए छटपटा रहे थे। वन विभाग की टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। टीम ने जब खटिया और पिंजरा कुएं में डाला तो बाघिन और सूअर दोनों खटिया पर चढ़ गए। शिकार के लिए जो बाघिन सूअर के पीछे भाग रहा था, वही कुएं में उसके जबड़े सामने था, लेकिन बाघिन ने उस पर हमला नहीं किया। बाघ और सूअर को साथ देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। भीड़ जमा होने पर पुलिस ने घेरा बनाया
पेंच नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 9 बजे कुरई वन परिक्षेत्र सहायक शारीक खान को सूचना मिली थी कि ग्राम हरदुआ में किसान किशोर भलावी के खेत में बने कुएं में एक बाघ और एक सूअर गिर गए हैं। इसके बाद पेंच टाइगर रिजर्व का रेस्क्यू स्क्वॉड रवाना हुआ। रेस्क्यू के दौरान कुएं के पास भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने रस्सी से घेरा बनाकर लोगों को कुएं के पास आने से रोक रखा था। टीम ने पहले किया बाघिन का रेस्क्यू
रेस्क्यू टीम ने खाट को रस्सी से उल्टा बांधकर कुएं में डाला। बाघिन पानी में तैरते हुए काफी थक गई थी, खाट को देखते ही वह उस पर आकर बैठ गई। के डालते ही वह अपनी थकान दूर करने के लिए खाट पर आकर बैठ गया। रेस्क्यू टीम ने हाइड्रोलिक क्रेन मशीन और जेसीबी बुलाई। लोहे के पिंजरे को हाइड्रोलिक क्रेन में बांधकर कुएं में डालकर बाघिन के पास ले जाया गया। रस्सी से पिंजरे का गेट खोल दिया। बाघिन काफी देर तक खाट पर ही बैठी रही, वह पिंजरे में नहीं जाना चाह रही थी। टीम की काफी कोशिशों के बाद बाघिन पिंजरे में चली गई। टीम के तुरंत गेट बंद कर दिया। हाइड्रोलिक क्रेन से पिंजरे को बाहर निकाल लिया गया। पिंजरा छोटा था, इसलिए बाहर निकालते ही बाघिन को बड़े पिंजरे में डाल दिया गया। बाघिन की उम्र तीन वर्ष बताई जा रही है। उसे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के नौरादेही अभयारण्य में छोड़ा जाएगा। बाघिन के बाद जंगली सूअर का रेस्क्यू किया गया। सूअर को भी पिंजरे में डालकर बाहर निकाला गया। बाघिन से पहले सूअर को जंगल में छोड़ दिया गया। 8 तस्वीरों में देखिए बाघिन और सूअर का रेस्क्यू…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *