बाघिन सुल्ताना गणेश धाम गेट के पास नजर आई:वन विभाग ने एतिहात के तौर पर रोके वाहन

रणथंभौर की बाघिन टी 107 सुल्ताना एक बार फिर आज गणेश धाम पर आ धमकी। शुक्रवार दोपहर को बाघिन सुल्ताना गणेश धाम गेट के पास बने फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर नजर आई। जिससे यहां कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। लगातार बना हुआ है बाघिन सुल्ताना का मूवमेंट वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन सुल्ताना गणेश धाम गेट के पास बनी फॉरेस्ट चेक पोस्ट पर नजर आई। इस दौरान बाघिन सुल्ताना यहां करीब पांच मिनट तक चहलकदमी करती रही। जिसके बाद बाघिन सुल्ताना अटल सागर की तरफ निकल गई। इस दौरान वन विभाग ने एतिहात के तौर पर गणेश धाम गेट को बंद कर दिया। जिससे गणेश धाम गणेश धाम पर सफारी पर जाने वाले जिप्सी कैंटरों की कतार लग लग गई। यहां वाहनों की कतार लगने से गणेश धाम पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि बाघिन के सड़क से जंगल की ओर जाने पर विभाग ने गणेश धाम गेट को खोल दिया। जिससे कुछ ही देर बाद हालात सामान्य हो गए। उल्लेखनीय है कि हाल‌ ही में बाघिन सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया था। जिसके बाघिन का मूवमेंट त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर ही बना हुआ है। इस दौरान दो बार बाघिन अपने शावकों को भी शिफ्ट करती हुई दिखाई दे चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *