बाघ लड़की को खा गया, 3 टुकड़ों में मिला शव:महाराजगंज में मां बेसुध, बोलीं- मुझे भी मार दें, जी कर क्या करूंगी

महाराजगंज में 14 साल की लड़की को बाघ खा गया। उसका शव तीन टुकड़ों में मिला। एक हाथ शव से 10 मीटर दूर पड़ा था। पेट का मांस भी बगल में पड़ा था। सीने से मांस और कान गायब थे। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। लाश देखकर मां ऊषा रो-रोकर बेसुध हो गईं। कहा- मेरी बिटिया गुड्‌डी को बाघ ने बहुत बुरी तरह से मारा है। वह बहुत तड़पी होगी। अब मैं जीकर क्या करूंगी। कोई मुझे भी मार दें। गुड्‌डी शुक्रवार दोपहर बड़ी बहन के साथ खेत में गन्ना काटने गई थी। बहन अलाव के लिए लकड़ी लेने गई तो वह गायब हो गई। बड़ी बहन ने उसे खेत में काफी देर तक तलाश किया लेकिन, वह नहीं मिली। इसके बाद दौड़ती हुई घर पहुंची और परिवार को बताया। परिवार ने बताया- इसके बाद हम लोग लाठी-डंडे लेकर टॉर्च की रोशनी में रात 2 बजे तक उसे खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह फिर से खोजबीन शुरू की तो जंगल में खून के धब्बे और चप्पल पड़ी मिली। आगे बढ़े तो किशोरी का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। करीब 17 घंटे बाद शव मिला। वन विभाग और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर महाराजगंज–कुशीनगर के सीमावर्ती सोहगीबरवा वन क्षेत्र के सोहगीबरवा गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… 4 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला चाचा बोले- बाघ ने ही मारा चाचा कन्हैया का कहना है कि यह क्षेत्र टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आता है। इलाके में बाघों का मूवमेंट काफी अधिक है। गुड्डी को बाघ ही खींचकर ले गया और खा गया। पहले भी कई बच्चे बाघ के हमले में जान गंवा चुके हैं। रेंजर बोले- टीम ट्रैकिंग कर रही, बाघ होने की संभावना
सोहगीबरवा वन क्षेत्र के रेंजर सुनील राव ने बताया- 14 साल की किशोरी का शव बरामद हुआ है। हालांकि अब तक जानवर के पैरों के कोई निशान नहीं मिले हैं। बाघ या तेंदुए का हमला हो सकता है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों से अपील है कि जंगल की ओर न जाएं। 6 भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थी नाबालिग
पिता उमेश चौधरी ने बताया- हमारी 5 बेटियां और एक बेटा है। 2 बेटियों की शादी हो चुकी है। 3 बेटियां अविवाहित हैं। गुड्डी अपने भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। उमेश खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ———————————- ये खबर भी पढ़िए… झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर के हत्यारे का एनकाउंटर:बोला-वो दूसरे को चाहती थी, इसलिए हत्या की; पैर में गोली मारकर पकड़ा झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी (40) की हत्या में वांटेड एक्स बॉयफ्रेंड मुकेश झा का पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाफ एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकेश ने पुलिस को बताया- मैं अनीता से बहुत प्यार करता था। हम दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे। एक मंदिर में शादी भी कर चुके थे। मगर अनीता अब दूसरे युवक को चाहने लगी थी, इसलिए उसने 5 महीने पहले ब्रेकअप कर लिया था। प्यार में धोखा मिला तो मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *