बाजार जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर:सिर में चोट लगने से हुई गंभीर घायल, प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के वार्ड दो में शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार ने बाजार जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित महिला की पहचान वार्ड तीन निवासी रहीशा (40) के रूप में हुई है। उनके पति जाकिर ने बताया कि रहीशा शुक्रवार दोपहर घर से बाजार सामान लेने पैदल जा रही थीं। तभी सामने से आए बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद बाइक सवार युवक ने ही निजी वाहन से महिला को तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल में महिला के सिर की चोट का सीटी स्कैन करवाया गया। जांच में सिर में गंभीर चोट की पुष्टि होने पर डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के सदस्यों ने इस हादसे की सूचना तारानगर पुलिस को दे दी है। घटना के बाद डीबी अस्पताल में महिला के परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *