बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन का कल से बदलेगा का समय:8:15 की बजाय 8 बजे होगी रवाना, स्पीड-अप से होने से होगी समय की बचत

बाड़मेर से ऋषिकेश चलने वाली ट्रेन के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब बाड़मेर से 8:15 की बजाय 8 बजे रवाना होगी। इसके बाद ठहराव वाले स्टेशनों के समय में परिवर्तन हुआ है। रेलवे ने पैसेंजर से अपील की है कि 1 जनवरी से बदले समय में ट्रेन संचालित होगी। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया- रेलवे की नई समय सारणी 1 जनवरी से लागू होने के साथ ही बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। इसके तहत ट्रेन बाड़मेर से अब सुबह 8.15 बजे के स्थान पर 8 बजे रवाना होगी जबकि जोधपुर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए दोपहर 12 बजे के स्थान पर 11.35 बजे रवाना होगी। रेल प्रशासन की ओर से नई समय सारणी के अंतर्गत ट्रेनों को स्पीड-अप किया जा रहा है, जिससे यात्रियों के समय में कमी आएगी। बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस (14888) का संचालन बाड़मेर सुबह 8 बजे प्रस्थान,बायतु 8.37/8.39,बालोतरा 9.13/9.18,समदड़ी 9.55/10, धुंधाड़ा 10.22/10.24,लूणी 10.45/10.48,जोधपुर 11.25/11.35,पीपाड़ रोड दोपहर 12.12/12.14,गोटन 12.40/12.42,मेड़ता रोड 1.15/1.20, नागौर 2 /2.05, नोखा 2.57/2.59, देशनोक 3.22/3.24 तथा बीकानेर शाम 4.35 आगमन कर 4.55 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *