बाड़मेर कलेक्टर बोलीं-सामूहिक प्रयासों से आएगी सड़क हादसों में कमी:सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत पर सीएलजी सदस्यों के साथ ली मीटिंग

सड़क हादसे में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की। इसके तहत बाड़मेर में बुधवार को अलग-अलग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रशासन की तरफ रैली भी निकाली गई। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने सीएलजी सदस्यों के साथ मीटिंग ली। जिसमें हादसे रोकने के सुझाव भी मांगे। इस दौरान समाजसेवी भजनलाल ने कहा कि गांवों में चार रास्तों पर आए दिन हादसे हो रहे है। उसको रोकने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रयास करने चाहिए। मीटिंग में कलेक्टर टीना डाबी और एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने जानकारी देते हुए बताया- हर साल सड़क हादसों में 15 से 45 की आयु के नौजवान लोगों की मौत हो रही है। युवाओं की जान बचाना हम सब की जिम्मेदारी हैं। हादसों में कमी लाने के लिए सरकार ने इस साल अभियान का आगाज किया। इसके लिए सभी सरकारी विभागों व लोगों को इसमें सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। इससे हादसों में 25 प्रतिशत से ज्यादा कमी लाई जा सकती है। इसके लिए प्रशासन ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएलजी सदस्य व शहर के लोग भी एक्टिव भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक के प्रति सजग रहें। मीटिंग में कलेक्टर और एसपी ने जानकारी देते हुए बताया- हर साल सड़क हादसों में 15 से 45 की आयु के नौजवान लोगों की मौत हो रही है। युवाओं की जान बचाना हम सब की जिम्मेदारी हैं। हादसों में कमी लाने के लिए सरकार ने इस साल अभियान का आगाज किया। इसके लिए सभी सरकारी विभागों व लोगों को इसमें सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। इससे हादसों में 25 प्रतिशत से ज्यादा कमी लाई जा सकती है। इसके लिए प्रशासन ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सीएलजी सदस्य व शहर के लोग भी एक्टिव भूमिका निभाते हुए ट्रैफिक के प्रति सजग रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *