बाड़मेर कलेक्ट्रेट के आगे तीन वाहन आपस में टकराएं:पुलिस की बोलेरो पलटी, थानेदार समेत कार सवार हुए घायल, पहुंचाया हॉस्पिटल

बाड़मेर कलेक्ट्रेट के पास पर तीन गाडियां आपस में भिड़ गई। इससे पुलिस डीएसटी टीम की बोलेरो पलट गई। इससे गाडियों में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। घायलों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल लाया गया। जहां पर उपचार चल रहा है। घटना कलेक्ट्रेट रोड महावीर पार्क गेट के आगे शाम करीब 6 बजे की है। सूचना मिलने कोतवाली पुलिस मौके पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार विवेकानंद सर्किल से कलेक्ट्रेट की तरफ अल्टो कार जा रही थी। बिना इंडिकेट दिए यू टर्न लेने के लिए ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अल्टो कार टक्कर मार दी। इससे अल्टो कार उछलकर सामने से आ रही पुलिस की बोलेरो से जा टकराई। इससे पुलिस की बोलेरो गाडी पलट गई। उसमें डीएसटी प्रभारी समेत पुलिस जवान मौजूद थे। हादसे में डीएसटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर आदेश कुमार व ऑल्टो कार में सवार लोगों को चोटें आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाल कर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेकर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *