बाड़मेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:एक्टर रजीकांत समेत बड़े नेताओं के घर पर ब्लास्ट का मेल किया, परिसर खाली करवाया

बाड़मेर में कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया। इस मेल में बाड़मेर कलेक्ट्रेट के साथ ही एक्टर रजनीकांत समेत अन्य तमिलनाडु के अन्य नेताओं के घर को ऑफिस में ब्लास्ट की भी धमकी दी गई। एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सोमवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर धमकी भरा ​मेल आया था। इसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया गया है। डॉग स्क्वायड की टीमों को भी बुलाया एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सुबह कलेक्टर के पीए ने लेटर भेज कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद टीमें यहां पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू करवा दिया गया है। डॉग स्क्वायड समेत अन्य एजेंसियां भी जांच के लिए पहुंच गई है। लोगों को भी बाहर निकाल कर सर्च किया जा रहा है। मेल में दोपहर 12 बजे तक बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। लाइव ब्लॉग में पढ़ें इससे जुड़ी अपडेट्स…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *