बाड़मेर के खारवा ग्राम पंचायत का मामला:बाइक चोरी के शक में युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, 3 को पकड़ा

बाड़मेर के खारवा ग्राम पंचायत स्थित मगा की ढाणी में शनिवार को एक युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटने का मामला सामने आया।युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट करने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में युवक रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से उल्टा लटकाया हुआ है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और धमका रहे हैं। वीडियो में लोग उसे बाइक चोरी की वारदात को कबूल करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। खारवा निवासी श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम को चोरी के शक के आधार पर पकड़ा। लोगों ने युवक को रस्सी से बांधा तथा पीटकर बाइक चोरी की वारदात को कबूल कराने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के साथ ही गुड़ामालानी पुलिस हरकत में आई। पु​लिस ने बताया कि खारवा निवासी श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम को 29 दिसंबर को चौहटन पुलिस ने सुंईया मेले के दौरान चोरी की बाइक के साथ बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। गि​रफ्तारी के बाद चौहटन पुलिस ने युवक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। बुधवार को आरोपी श्रवण कुमार जमानत पर बाहर आया था। बाइक चोरी के मामले में ग्रामीणों ने युवक को शुक्रवार को पकड़ा और उसको पेड़ से उल्टा लटकाकर उसके साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर गंगदाराम पुत्र रावताराम ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि उसके पुत्र श्रवण कुमार को ईराराम, भलाराम, अचलाराम, वेलाराम, हीराराम, श्रवण, चतराराम, हीराराम निवासी मगा की ढाणी खारवा ने रस्सियों से हाथ-पैर बांधकर नीम के पेड़ से उल्टा लटकाकर मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने 3 लोगों को डिटेन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *