प्रदेश की वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को तीसरी बार तीसरा फुल बजट पेश किया। इसमें बाड़मेर के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, उद्योग, रोजगार और टूरिज्म को लेकर घोषणाएं की गई है। धर्मपुरा (बाड़मेर) में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा। इससे जिले में उद्योगों को बढ़ावा मिलने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होगा। टूरिज्म को लेकर थार सांस्कृतिक सर्किट में बाड़मेर को भी शामिल किया गया है। इस सर्किट में जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और जालोर भी शामिल हैं। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और बॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। बाड़मेर के तीन कॉलेजों में विंड प्लांट टेक्नीशियन कोर्स की शुरुआत की जाएगी। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा के 851 गांवों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए 50 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। सोलर की जमीन लेने के बाद इसके 10% एरिया पर पेड़ लगाने अनिवार्य किए गए हैं। पढ़िए आपके जिले को क्या मिला सड़क-परिवहन पानी: जैसलमेर, बाड़मेर एवं बालोतरा के 851 गांवों में पेयजल के लिए बाड़मेर लिफ्ट पेयजल परियोजना के मोहनगढ़ स्थित हैडवर्क्स सुदृढ़ीकरण के काम (50 करोड़) नया जीएसएस: 132 KV GSS (भीयाड़, शिव) और 33/11 KV GSS (कपूरिया) शिक्षा एवं कौशल विकास: ITI बाड़मेर, रामसर और गुड़ामालनी, ‘WIND PLANT TECHNICIAN’ ट्रेड की शुरुआत। हेल्थ: चौहटन में संचालित औषधालयों को ब्लॉक आयुर्वेद हॉस्पिटल में क्रमोन्नत किया जाएगा। अब पढ़ें राजस्थान के बजट से जुड़ा GK टूरिज्म के लिए खास: किसानी और अन्य योजनाएं हाईवे पर एंबुलेंस तैनात होंगी: गंभीर मरीजों और एक्सीडेंट के मामलों में तत्काल इलाज के लिए राज सुरक्षा के नाम से नई योजना शुरू की जाएगी। एक्सीडेंट में तत्काल इलाज के लिए हाईवे पर रेस्ट सेंटर्स पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। सुसाइड रोकने के लिए राज ममता: आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य पर राज ममता के नाम से नया प्रोग्राम शुरू होगा। जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खुलेंगे। कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और काउंसिलिंग के लिए काउंसिलर जाएंगे। मोक्षवाहिनी योजना: हर ग्राम पंचायत में आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे। जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं है उन्हें भी फ्री इलाज मिलेगा। अस्पतालों में मौत पर घर तक डेड बॉडी फ्री पहुंचाई जाएगी, इसके लिए मोक्षवाहिनी योजना शुरू होगी। अब पढ़िए प्रदेश की बड़ी घोषणाएं बजट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजस्थान- फ्री इलाज, किसानों को सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी, दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदना सस्ता, होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं


