बाड़मेर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयपुर के प्रमोद शर्मा:ACB में ट्रैप हो चुके हैं, प्रेसिडेंट बनने के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू

बाड़मेर जिला क्रिकेट संघ के चुनाव बुधवार को गडरारोड स्थित ऋषभ रिसॉर्ट में आयोजित हुए। इसमें जयपुर के मालवीय नगर निवासी प्रमोद शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए है। इसमें देवाराम चौधरी को सेक्रेटरी आजाद सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 6 उपाध्यक्ष, 2 जोनल सेक्रेटरी 3 एग्जीक्यूटिव मेंबर बनाए गए। उपाध्यक्ष पूर्व आईपीएस महेंद्र सिंह चौधरी भी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। प्रमोद शर्मा डीआईजी रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप हो चुके हैं। ऑब्जर्वर बोले- सर्व सम्मति से बनाया गया बाड़मेर खेल अधिकारी और चुनाव ऑब्जर्वर रामकरण विश्नोई ने कहा- बाड़मेर रिषभ रिसॉर्ट में चुनाव सम्पन्न हुए हैं। इसमें आरसीए की तरफ से दौसा उपाध्यक्ष बृजकिशोर उपाध्याय ऑब्जर्वर बनकर आए थे। प्रमोद शर्मा की यहां बाड़मेर में प्रॉपर्टी है। उनको बाड़मेर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। सचिव देवाराम चौधरी और कोषाध्यक्ष आजाद सिंह राठौड़ को बनाया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रिटायर्ड आईपीएस महेंद्र सिंह चौधरी, तेज सिंह चौधरी, इसरा राम चौधरी, चिमनाराम चौधरी, पंचराम चौधरी, राजीव भादू उपाध्यक्ष, अभिषेक चौधरी, मोहन भादू, नरेंद्र पाल सिंह जॉइंट सेक्रेटरी, आसाराम, सुरेश कड़वासरा, गजेंद्र कुमार निर्विरोध एग्जीक्यूटिव मेंबर निर्वाचित हुए। चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में खेल अधिकारी बाड़मेर रामकरण विश्नोई उपस्थित थे। सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को आरसीए के पूर्व अध्यक्ष संजय दीक्षित, बृजकिशोर उपाध्याय सचिव जिला क्रिकेट संघ दौसा ने सभी को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *