बाड़मेर-जोधपुर से महाकुंभ स्पेशल:आरक्षित कोचों में 318 यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए निकली मेला स्पेशल ट्रेन

– जोधपुर मंडल के बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, मेड़ता होते हुए निकली बाड़मेर-बरौनी ट्रेन जोधपुर। रेलवे द्वारा प्रयागराज महाकुंभ-2025 में यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए प्रारंभ की गई बाड़मेर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन रविवार को बाड़मेर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 04811, बाड़मेर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल रविवार को जोधपुर मंडल के सैंकड़ों श्रद्धालुओं को लेकर अपने निर्धारित समय रात्रि 9:30 बजे जोधपुर से रवाना हुई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के आरक्षित कोचों में जोधपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 318 यात्री प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने के लिए रवाना हुए। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 1 थ्री टायर एसी, 5 स्लीपर और जनरल श्रेणी के 15 डिब्बे लगाए गए हैं। जोधपुर मंडल से ट्रेन के एसी डिब्बे में 49 और स्लीपर कोचों में 269 सहित 318 यात्री प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुए जिसमें जोधपुर रेलवे स्टेशन के 134 यात्री शामिल हैं। इसके अलावा जनरल डिब्बों में अनेक यात्रियों ने उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा प्रारंभ की। रेल प्रशासन ने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा हेतु प्रकाशित प्रयागराज महाकुंभ मेला मार्गदर्शिका का सभी यात्रियों में वितरण किया जिसमें महाकुंभ से जुड़ी अनेक जानकारियां और रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं का समावेश किया गया है। आरक्षित डिब्बों में किस स्टेशन से कितने यात्री सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार बाड़मेर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन के आरक्षित डिब्बों में बाड़मेर से 115,बालोतरा से 45,जोधपुर से 134,मेड़ता रोड से 10 और मकराना से 12 यात्री सवार हुए। ट्रेन सोमवार को शाम 7 बजे प्रयागराज व मंगलवार को सुबह 9 बजे बरौनी पहुंच जाएगी तथा मंगलवार को ही रात्रि 11 बजे बाड़मेर के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *