लेक्चरर का परिवार गांव में बड़ी मां के देहांत होने के कारण गांव गए हुए थे। पीछे चोरों ने रात में घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व कैश रुपए चुरा कर ले गए। चोरों ने चोरी के बाद घर के गेट पर नया ताला लगाकर चाबी घर के अंदर फेंक दी। घटना बाड़मेर शहर कोतवाली थाना इलाके गडरारोड सर्किल रोहिड़ा पाड़ा बीती रात की है। सुबह परिवार के सदस्य पहुंचे तो ताला नया लगा हुआ था। दीवार से ऊपर से अंदर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पड़ोसियों से पूछताछ की है। वहीं पुलिस ने एफएसएल, एमओबी, डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मां के निधन पर गए थे गांव लेक्चरर संजय सिंह ने बताया- शिव तहसील के धारवी खुर्द गांव का निवासी हूं। हाल बाड़मेर में गडरारोड सर्किल रोहिड़ा पाड़ा मोहल्ले में रहता हूं। मेरी बड़ी मां का देहांत होने के कारण 1 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे परिवार सहित गांव चला गया था। आज सुबह करीब 10 बजे गांव से छोटा भाई यहां पर आया। लेकिन चाबी से ताला खोलने का प्रयास किया लेकिन खुला नहीं। भाई पड़ोस के मकान से जब अंदर घुसा तो कमरों के ताले तोड़े हुए थे। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सामान सारा बिखरा हुआ था। 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराए संजय सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी के करीब 18 तोला सोने के आभूषण और 65 तोला चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए। कुल 26 लाख रुपए के गहने और कैश रुपए चुरा कर ले गए। चोरों ने ताले तोड़कर घर के अंदर घुसें। सोने-चांदी के आभूषण और रुपए चुराया। सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। आभूषण और कैश रुपए चुराकर घर के मैन गेट के नया ताला लगाकर वहां से फरार हो गए।


