रेलवे द्वारा बाडमेर- बरौनी- बाडमेर मेला स्पेशल रेल सेवा का मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04811/04812, बाड़मेर- बरौनी महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा बाड़मेर से 24 जनवरी, 7 फरवरी व 14 फरवरी को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। वह प्रयागराज स्टेशन पर परिवर्तित समय 19:05 बजे आगमन व 19:10 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 4:40 बजे आगमन व 4:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812, बरौनी-बाडमेर महाकुंभ स्पेशल रेलसेवा बरौनी से 26 जनवरी, 9 व 16 फरवरी को बरौनी से प्रस्थान करेगी। वह हाजीपुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 1:27 बजे आगमन व 01:32 बजे प्रस्थान कर, पाटलीपुत्र स्टेशन पर परिवर्तित समय 03:15 बजे आगमन व 03:25 बजे प्रस्थान कर, दानापुर स्टेशन पर परिवर्तित समय 03:43 बजे आगमन व 03:45 बजे प्रस्थान कर, आरां स्टेशन पर परिवर्तित समय 04:28 बजे आगमन व 04:30 बजे प्रस्थान कर व प्रयागराज स्टेशन पर 11:15 बजे आगमन व 11:20 बजे प्रस्थान करेगी।


