राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में आज भी ब्लैकआउट है। जैसलमेर में शाम 7.30 बजे से सुबह 6 बजे तक, बीकानेर में शाम 7 से सुबह 5 बजे तक, श्रीगंगानगर में शाम 7 बजे से सूर्योदय तक और बाड़मेर में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। जोधपुर में ब्लैकआउट नहीं होगा, लेकिन स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को छुट्टी रहेगी। परीक्षाएं भी फिलहाल स्थगित रहेगी। हनुमानगढ़ में भी ब्लैकआउट के आदेश वापस ले लिए गए हैं। हालांकि रेड अलर्ट की स्थिति में पूरे जिले में तत्काल ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। उधर, युद्ध के हालात को देखते हुए राजस्थान में रद्द की गई 16 ट्रेनों और आंशिक रूप से रद्द 11 ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। जोधपुर, किशनगढ़, बीकानेर एयरपोर्ट से फिलहाल फ्लाइट संचालन बंद है। राजस्थान के बॉर्डर पर क्या है हालात:भास्कर के 10 रिपोर्टरों की आंखों देखी बाजार खुले, स्थिति सामान्य नजर आई
राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर में रविवार सुबह बाजार खुल गए। यहां पर सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल नजर आई। बाड़मेर जिले के भूरटिया गांव में रविवार अलसुबह 4 बजकर 27 मिनट पर लोगों की नींद धमाके से खुली। अचानक आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरी। मौके पर बड़ी संख्या में गांव वाले जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सेना और पुलिस ने संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लिया।। पाक बॉर्डर से राजस्थान की लगती सीमा… भारत-पाक युद्ध से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर राजस्थान से जुड़ा हर अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए …


