बाड़मेर में आज 4 घंटे बिजली बंद:11केवी कल्याणपुरा फीडर मेंटनेंस के चलते 11:30 बजे तक होगी कटौती

बाड़मेर शहर में शुक्रवार को 4 घंटे लाइट का शटडाउन रहेगा। डिस्कॉम दीपावली पर्व पर लाइट लाइनों के रख-रखाव को लेकर कल्याणपुर फीडर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगा। इससे जुड़े सभी इलाकों में लाइट बंद रहेगी। सहायक अभियंता शहर फर्स्ट ने बताया- शुक्रवार को 11 केवी कल्याणपुरा फीडर की लाइट सप्लाई सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी। इस फीडर से जुडे़ इलाके सेवा सदन, तिलक बस स्टैंड, बाल मंदिर स्कूल रोड, पालिका बाजार, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, अग्रवालों का मोहल्ला, माल गोदाम रोड, तेलियों का वास समेत इलाके में लाइट सप्लाई 4 घंटे नहीं होगी। गौरतलब है कि डिस्कॉम अब दीपावली पर्व पर लाइनों के मेंटेनेंस के नाम पर लाइट कटौती कर रही है। इससे पहले भी डिस्कॉम की ओर से समय-समय पर लाइनों के रख-रखाव को लेकर लाइट कटौती करती रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *