बाड़मेर में कॉलेज स्टूडेंट्स ने वाहन चालकों को किया जागरूक:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रमुख चौराहों पर समझाए ट्रेफिक नियम

बाड़मेर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए कॉलेज स्टूडेंट भी सड़कों पर समझाइश कर रहे हैं। 15 लड़के-लड़कियों की टीम तीन पॉइंट पर खड़ी है। आने जाने वालों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सावधानी से वाहन चलाने की रिक्वेस्ट कर रहे है। स्टूडेंट का कहना है कि 25 प्रतिशत लोग हमारी बात को मान रहे है। अन्य बोलते है कि हमें नियम का पता है। दरअसल, सरकार ने 1 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की थी। यह जागरूकता अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसी कड़ी में नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर और एनएसएस के वालंटियरों की टीम बाड़मेर के मुख्य सर्किलों पर आने-जाने वाले वाहनों चालकों को रुकवाकर ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहने को लेकर जागरूक रहे है। बाड़मेर शहर में अहिंसा सर्किल, किसान बोर्डिंग, सिणधरी सर्किल पर 5-5 लड़कों लड़कियों की टीम लगी हुई है। स्टूडेंट प्रियंका का कहना है कि एनएसएस के वॉलंटियर है। नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से आए है। हेलमेट पहना, सीट बेल्ट लगाना चाहिए। इससे लोगों की जान बच सकती है। दुपहिया वाहन पर दो से ज्यादा नहीं हो। 100 में से 25 प्रतिशत लोग मानते है। कुछ लोग बोलते है कि हेलमेट लाकर दे दो, तो हम पहन लेंगे। बॉयज स्टूडेंट का कहना है कि कुछ लोगों को हम समझाते है तो फॉलो कर रहे है और कुछ लोग फॉलो नहीं कर रहे है। लेकिन कई प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारी वो भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *