बाड़मेर में क्रिसमिस के बाद बढ़ेगी सर्दी,तापमान में उतार-चढ़ाव जारी:18 से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम साफ रहने का अनुमान

बाड़मेर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है। आधी रात के बाद आसमान में हल्की धुंध छा गई। ठंडी हवा चलने से रात के समय में सर्दी का असर कुछ ज्यादा देखने को मिला है। सोमवार को बाड़मेर का अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 25 दिसंबर तक सर्दी सामान्य रहने की संभावना है। क्रिसमस की बाद सर्दी बढ़ेगी। दरअसल, दिसंबर माह के शुरूआती दिनों में सर्दी का असर कम देखने को मिल रहा है। वहीं तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को दिन का तापमान गिरकर 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.5 डिग्री पहुंच गया। वहीं सोमवार को फिर तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला है। वहीं रात व सुबह के समय में सर्दी का असर ज्यादा है। धूप निकलने के बाद सर्दी का असर भी कम हो जाता है। फिलहाल इन पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों मौसम मे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आगे क्या मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में एक्टिव रहेगा। 21 से 25 दिसंबर तक मौसम साफ रहेाग। उतर राजस्थान के इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इस बीच तापमान सामान्य के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *