बाड़मेर में डोडा-पोस्त सप्लायर को 5 माह बाद किया गिरफ्तार:10 हजार रुपए का इनामी है वांटेड, मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ जारी

बाड़मेर जिले की ग्रामीण थाना पुलिस एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड 5 माह से फरारी काट रहा था। शिव थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले का वांटेड है। डोडा-पोस्त की सप्लाई करता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आई के निर्देशानुसार एरिश डोमिनेशन चलाया जा रहा है। एएसपी नीतेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा सुपरविजन में ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इसके तहत इनामी, हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी समेत वांटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी गई। टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने हुकमाराम पुत्र रतनाराम निवासी बिशाला आगोर पुलिस थाना ग्रामीण को डिटेन किया गया। आरोपी शिव थाने मे दर्ज एनडीपीएस मामले में 5 माह से फरारी काट रहा था। 10 हजार रुपए का इनामी डोडा-पोस्त सप्लायर है। शिव पुलिस ने कमल किशोर के घर से 40 किलो 710 ग्राम मादक पदार्थ डोडा-पोस्त जब्त की थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के 2 मामले शिव व फलसूंड जैसलमेर में दर्ज है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल ठाकराराम, कांस्टेबल प्रेम कुमार, बाबुलाल, हेमाराम, महिला कांस्टेबल सुशिला शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *