बाड़मेर में फिर कड़ाके की सर्दी, तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस:2 डिग्री की गिरावट, पारे में उतार-चढ़ाव जारी, हवाओं पर लगा ब्रेक

पश्चिमी राजस्थान में लगातार मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। बाड़मेर में कभी बूंदाबांदी, शीतलहर, घना कोहरा छा रहा है। लेकिन बीते 2 दिनों से कोहरे और शीतलहर पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन कड़ाके की ठंड का दौर बरकरार है। शुक्रवार को सुबह तेज सर्दी कहर रहा। तेज धूप खिलने के बाद 10 बजे के बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8.2 डिग्री पहुंच गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। दरअसल, जनवरी माह 16 दिनों में मौसम में तीन तरह के मौसम में बदलाव देखने को मिला। कड़ाके की ठंड, बारिश और गर्मी का एहसास भी करवाया। इन दिनों में तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था। सर्दी के साथ-साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। घना कोहरा भी छाया रहा। वहीं ओस भी गिरी। लेकिन बीते 2 दिनों से कोहरे पर ब्रेक लग गया है। लेकिन सर्दी का कहर शुक्रवार को सुबह भी जारी रहा। लोग सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। गली-गली मोहल्ले में लोग अलाव करते नजर आए। तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने सर्दी से राहत ली। कड़ाके की ठंड में सुबह स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूली बसों और वेन में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते नजर आए। हल्की हवा चल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में गुरुवार को मामूली चढ़कर भी 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। इससे अब सर्दी कम होगी। शीत लहर का असर कम होने से आमजन को सर्दी से राहत मिली है। दिन व रात का तापमान में उतार चढ़ाव जारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *