बाड़मेर जिले की धनाऊ पुलिस ने सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजकार्य बाधा पहुंचाई। पुलिस ने 15 दिन आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार अदरीम का तला गांव निवासी किशनाराम पुत्र बांकाराम हाल पंप चालक जलदाय विभाग बुरहान का तला ने 8 दिसंबर को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि संतोष कुमार ने बुरहान का तला वाटर बॉक्स में जबरदस्ती घुसकर मारपीट कर दी। राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं कर्मचारी का मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी संतोष कुमार पुत्र भंवराराम निवासी बुरहान का तला धनाऊ को गिरफ्तार किया गया। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- आरोपी संतोष कुमार से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं मारपीट करने के पीछे क्या वजह रही है उस संबंध में पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में धनाऊ थानाधिकारी दीपसिंह, हैड कांस्टेबल रतनलाल, पूनमचंद, कांस्टेबल जबराराम, महिला कांस्टेबल सीमा कंवर शामिल रही।


