स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे प्राइवेट वेन से घर लौटते वक़्त अचानक इनोवा कार आ जाने से पलट गई। इससे उसमें सवार 8 बच्चे घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के नेशनल हाईवे NH-15 आईटी आई सेंटर के पास करीब 3 बजे की है। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौक़े पर पहुंची। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को बाड़मेर डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां पर घायलों का इलाज जारी है। इनोवा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वेन में उस वक़्त 10-12 जने सवार थे। हादसे के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण कोर्ट के मेंबर वकील वहां पर पहुंचे। वहीं कॉलेज प्रिंसिपल ने बच्चों से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार केवी स्कूल उत्तरलाई के बच्चे प्राइवेट वेन में छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। आईटीआई सेंटर के पास अचानक डिवाइडर कट से इनोवा यू-टर्न लेने के दौरान वेन बेकाबू होकर वहीं पर पलट गई। इससे वन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। जिसमें विजय चौधरी (10) पुत्र निम्बाराम निवासी बलदेव नगर बाड़मेर, प्रयासी पुत्री देवाराम, जयंत पुत्र लाल चंद, प्रयान्जल पुत्री पूनमाराम निवासी रामनगर, सीमा पुत्री बुधराराम निवासी रामनगर, विहान पुत्र करनाराम निवासी बलदेव नगर, हरसीत पुत्र गोरधन निवासी रामनगर, युवराज पुत्र चंद्रवीर निवासी रामनगर के सिर, हाथ व पैर के चोट लगी है। केवी उतरलाई के प्रिंसिपल टी.आर. चौधरी ने बताया- सूचना मिलने पर बाड़मेर हॉस्पिटल पहुंचा। बच्चों से बात की है। अभी सारे बच्चे नॉर्मल हालात में है। बच्चों से बात करने पर बताया कि वेन में 10-12 जने बच्चे थे। वेन ड्राइवर रेगुलर नहीं था प्रिसिंपल को बच्चों ने बताया कि वेन ड्राइवर रेगुलर चलने वाला नहीं था। आज कोई नया ड्राइवर ही था। वहीं इनोवा ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त इनोवा व वेन दोनों को जब्त कर लिया है।


