बाड़मेर में 2 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार:जमाबंदी में नाम संशोधन के लिए मांगे थे 4 हजार रुपए; ACB की कार्रवाई

बाड़मेर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार की रिश्वत लेते रंग हाथों पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमाबंदी में परिवादी के पिता का नाम संशोधन की एवज में रिश्वत की डिमांड की थी। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है। एसीबी एएसपी नरेंद्र इनखिया ने बताया- परिवादी ने शिकायत की थी कि चौहटन तहसील के पटावार हल्का नवातला जेतमाल स्थित खेत में खातेदार (परिवादी के पिता) का नाम अलग दर्ज है, जबकि आधार काड्र एवं अन्य सरकारी दस्तावेजों में नाम सही दर्ज है। नाम में अलग-अलग होने की वजह से पीएम सम्मान निधि शुरू नहीं हो रही थी। किसान सम्मान निधि के लिए पिता का नाम जमाबंदी में संशोधन करवाने के लिए नवातला पटवारी दिनेश कुमार के पास गया। लेकिन पटवारी संशोधन के लिए आनाकानी कर रहा है। फिर संशोधन के लिए 4 हजार रुपए की डिमांड की। एसीबी ने शिकायत के बाद परिवादी का सत्यापन करवाया, परिवादी ने उसको तब 2 हजार रुपए दिए। बुधवार को परिवादी को रंगे हुए 2 हजार रुपए देकर उसके किराए के मकान में भेजा गया। वहां पर 2 हजार रुपए लेते ही एसीबी टीम ने उसको पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी टीम उससे पूछताछ करने कर रही है। वहीं अन्य डॉक्यूमेंट को खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *