बाड़मेर रेलवे स्टेशन को मिली व्हीलचेयर की सौगात, दिव्यांगों को मिलेगी सुविधा

भास्कर न्यूज | बाड़मेर सीमावर्ती बाड़मेर जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार व यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ मालानी की जनता करे पुकार टीम निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में रविवार को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर भेंट की। यह व्हीलचेयर मालानी की जनता करे पुकार समूह की प्रेरणा से भामाशाह सुआ देवी पत्नी मेवीचंद संखलेचा एवं बाबूलाल रिखबदास संखलेचा की ओर से स्टेशन प्रशासन को सुपुर्द की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर आने वाले बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों की राह आसान बनाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समूह के अध्यक्ष गौतम बोथरा ने बताया कि मालानी की जनता पिछले 10 वर्षों से बाड़मेर को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने के लिए संघर्ष कर रही है। बाड़मेर से मुंबई के लिए प्रतिदिन रेल सेवा शुरू करना। वर्तमान में रेल मंत्रालय की ओर से सप्ताह में दो दिन रेल सेवा शुरू की गई है, लेकिन टीम इसे प्रतिदिन करवाने के लिए निरंतर सक्रिय है। भामाशाह परिवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही स्टेशन मास्टर मदन जैन का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। स्टेशन प्रशासन ने इस मानवीय कार्य के लिए टीम और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नेमीचंद छाजेड़, कैलाश कोटड़िया, सुरेश संखलेचा, गणपत संखलेचा, रुपेश मालू, संजय संखलेचा, मुकेश संखलेचा, राकेश बोथरा, राजेंद्र लूनिया, अभय माहेश्वरी, मुकेश लूनिया, ताराचंद चौपड़ा, पृथ्वीराज चौपड़ा और अशोक संखलेचा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *