बाड़ी में लगी आग पालतू कुत्ते ने बुझाई, VIDEO:सोशल मीडिया पर वायरल; लोग बोले- नुकसान के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहा

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक पालतू कुत्ते की संवेदनशीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोकपुर निवासी योगेश जैन के बड़े भाई का पालतू कुत्ता बाड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता दिखाई दिया। योगेश जैन के मुताबिक, प्राकृतिक आपदाओं का सबसे पहले एहसास पशु-पक्षियों को होता है। कुत्ते मनुष्य के सबसे करीबी मित्र हैं और उनकी संवेदनशीलता इस घटना में साफ देखी जा सकती है। इस दौरान कुत्ता खुद भी आग की चपेट में आया, लेकिन फिर भी आग बुझाने का प्रयास करता रहा। योगेश के भाई ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पर लोगों का कहना है कि यह वीडियो आग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहा है। देव स्थल में आग लगने से स्थानीय लोग दुखी इधर, कांकेर के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। भण्डारीपारा के शुभम पाल ने बताया कि गढ़िया पहाड़ शीतला माता और गढ़िया देव का पवित्र स्थल है। बस्तर में प्रकृति की पूजा की जाती है। देव स्थल में आग लगने से स्थानीय लोग दुखी हैं। स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र विस्तृत होने के कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *