बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में मुआवजे का इंतजार, पीड़ित राहत से वंचित

भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब में बाढ़ का प्रकोप बीते काफी समय हो चुका है, लेकिन ससराली कॉलोनी के हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। सरपंच जस्सी के अनुसार, कॉलोनी के करीब आधे परिवार ऐसे हैं जिन्हें सरकार की ओर से अभी तक कोई राहत राशि या मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। आर्थिक संकट से जूझ रहे ये पीड़ित परिवार आज भी सरकारी मदद की उम्मीद में सरपंच और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरपंच जस्सी ने गुरुद्वारा साहिब में मुनादी करवाकर उन सभी लोगों को एकत्रित किया जिन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिली है। इस पहल का उद्देश्य एक विस्तृत और सटीक सूची तैयार करना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। सरपंच ने बताया कि वे स्वयं इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। बाढ़ ने न केवल घरों को नुकसान पहुँचाया है, बल्कि कई किसानों की जमीन भी बहा दी है, जिससे उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और पंचायत ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि राहत फाइलों का निपटारा तुरंत किया जाए और मुआवजे में हो रही देरी को खत्म किया जाए। प्रभावित परिवारों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही उनकी सुध लेकर उचित आर्थिक सहायता जारी करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *