बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों को किया सम्मानित

लुधियाना| भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से मानवता की सेवा करने वाले समाजसेवियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सम्मान उन कार्यकर्ताओं को दिया गया जिन्होंने हाल ही में डेरा बाबा नानक ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिना जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाई। संस्थान के संस्थापक राकेश जैन ने बताया कि हमारी प्राथमिकता हमेशा सीधी सहायता पहुंचाना रही है। इसी अभियान के तहत लुधियाना की श्रमण जैन स्वीट्स के सहयोग से जिला गुरदासपुर के कैथोलिक चर्च नवा धोनेवाहला और पत्ती तलवंडी हिंदुआ के 300 से अधिक परिवारों को राहत सामग्री बांटी गई। इस सेवा कार्य में मास्टर त्रिलोक चंद, आरती, सेवानिवृत्त व्याख्याता बच्चन दास, रवि मसीह और सरपंच रणदीप कौर को संस्थान ने विशेष रूप से सम्मानित किया। समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति अवॉर्डी सरदार गुरदेव सिंह हेड क्लर्क, पुलिस कमिश्नर कार्यालय ने कहा कि आपदा के समय तन-मन-धन से सहयोग करने वाले कार्यकर्ता ही समाज की असली रीढ़ हैं। इस अवसर पर साधू सिंह, करमजीत सिंह, नाहर सिंह व तेजिंदर सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *