अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए माकोवाल गांव में एक बेस कैंप स्थापित किया गया है। मेडिकल कैंप के अलावा, मरीजों की सुविधा के लिए एक आईसीयू भी स्थापित किया गया है। डीसी ने बताया कि रामदास के आसपास के क्षेत्रों का सर्वेक्षण करवाया गया है। गुरुद्वारों के माध्यम से लगातार चिकित्सा शिविर लगाने की घोषणा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में लगभग 750 मरीजों का इलाज किया गया है। 6 गांवों कोवाल, कोट गुरबख्श, गग्गोमहल, माछीवाल, मधुचंगा में मुफ्त दवाइयां वितरित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस बेस कैंप में सेना के जवानों का इलाज भी किया जा रहा है। गांव हरदोवाल में फंसे ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सेना के जवानों की मदद से सक्की नाले के आस-पास के गांव में नावों के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुधार बेस कैंप में दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा एक विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव घोहनेवाला और माछीवाल में एंटी-लार्वा स्प्रे भी लगातार किया जा रहा है। ताकि डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सके।


