लुधियाना| पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भगवान महावीर सेवा संस्थान और सतगुरु रविदास एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तैयार की गई राहत सामग्री के विशेष ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री को रवाना करते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने संस्थाओं के जज्बे की सराहना की। इस मौके पर एडीसीपी करणवीर सिंह ने भी टीम के सेवा भाव को सराहा। इस पूरे मिशन का नेतृत्व राष्ट्रपति अवॉर्ड व पुलिस कमिश्नर कार्यालय के हेड क्लर्क गुरदेव सिंह और भगवान महावीर सेवा संस्थान के संस्थापक राकेश जैन कर रहे हैं। गुरदेव सिंह की टीम अब तक दर्जनों कैंप लगाकर हजारों लोगों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचा चुकी है। आज की इस विशेष राहत खेप में जैन परिवार के रमा जैन, शुभम जैन और दिव्यांश जैन का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, तेजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, परमजीत लाल, कुलविंदर सिंह और बूटा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक सुर में संकल्प लिया कि जब तक बाढ़ प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक सहायता नहीं पहुंच जाती उनका यह सेवा अभियान बिना रुके निरंतर जारी रहेगा।


