बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी राहत सामग्री

जालंधर| पंजाब के अलग-अलग जिलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए वीरवार को आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने राहत सामग्री का एक ट्रक रवाना किया। इस मौके पर पंजाब अध्यक्ष और हलका मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जालंधर सर्किट हाउस से ट्रक को रवाना किया। डॉ. अमनदीप कौर ने कहा कि राहत सामग्री का पहला ट्रक आज सुल्तानपुर लोधी भेजा गया है और महिला विंग की सदस्यों द्वारा यह सामग्री वितरित की जाएगी। प्रभावित महिलाओं को सेनिटरी पैड सहित विशेष सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में एक केंद्रीय बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सरकार द्वारा एक आपातकालीन नंबर 0181-2240064 भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *