बात करते-करते 10 सेकेंड में व्यक्ति की मौत, LIVE VIDEO:मथुरा में चाय की दुकान पर चाय पीने गया था; महिला ने उठाया, नहीं हुई हरकत

मथुरा में एक व्यक्ति की चाय की दुकान पर बातचीत करते-करते अचानक मौत हो गई। बातचीत के दौरान वह पास रखे स्टूल को उठाने के लिए झुका और अचानक लुढ़ककर गिर पड़ा। वहीं खड़ी एक महिला ने उसे संभालने की कोशिश की। देखते ही देखते वह बेहोश हो गए। महज 10 सेकेंड के भीतर उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह घटना सोमवार सुबह गोवर्धन चौराहे की बताई जा रही है। डॉक्टर्स के अनुसार, मौत की वजह हार्ट अटैक है। देखें मौत का 10 सेकेंड का वीडियो जानिए सीसीटीवी फुटेज में क्या सामने आया… गोवर्धन चौराहा के पास चाय की दुकान पर एक व्यक्ति खड़ा है। वो महिला से कुछ बात करता हुआ दिखाई दे रहा। बात करते हुए वह व्यक्ति अपने एक हाथ से बगल में रखे स्टूल को उठाने की कोशिश करता। लेकिन स्टूल को हाथ लगाते वक्त वह लड़खड़ाकर वहीं गिर पड़ते। उस व्यक्ति को गिरता देख उससे बात कर रही महिला संभालने की कोशिश करती लेकिन जमीन पर गिरे व्यक्ति के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। महिला शोर मचाती है। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ते। लोग उसे तत्काल पास के अस्पताल लेकर जाते। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा सकता है कि महज 10 सेकेंड में बातचीत करते हुए व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज कराने गए थे… मृतक की पहचान कृष्णानगर के राधा नगर पुलिया के पास रहने वाले देवकीनंदन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गोवर्धन चौराहे पर स्थित एक अस्पताल में सर्दी का इलाज कराने आए थे। डॉक्टर से चेकअप कराने के बाद वह चाय पीने के लिए पास की दुकान पर गए थे। चाय विक्रेता आनंद ने बताया कि एक व्यक्ति अस्पताल की ओर से आया था। स्टॉल पर आकर चाय बनाने के लिए कहा था। हम चाय बना रहे थे। बात करते हुए उन्होंने बैठने के लिए स्टूल लेनी चाही, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। ……………. पढ़ें ये भी जरूरी खबर… लद्दाख में 4 दिन लापता रहे आगरा के 4 दोस्त: रास्ता भटके, कार बर्फ में फिसलकर 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 20km पैदल चले लद्दाख में 4 दिन पहले लापता हुए आगरा के चार दोस्तों की लोकेशन मिल गई है। चारों सुरक्षित हैं, और पुलिस के पास हैं। परिवार के लोग उन्हें लाने लद्दाख रवाना हुए हैं। उन्हें कल, बुधवार को वापस लाया जाएगा। लद्दाख पुलिस के अनुसार, चारों दोस्त 9 जनवरी की शाम लगभग 5:30 बजे कार से पैंगोंग झील से रवाना हुए थे। उसी दिन उन्होंने अपने परिजनों से बातचीत भी की थी। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया। अगले दिन जब कोई बात नहीं हुई तो परिवार ने पुलिस में मिसिंग कम्प्लेन की। पुलिस ने चारों को सुरक्षित खोज निकाला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *