बाथरूम में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप:मंदसौर में भाजपा नेता पर केस दर्ज; आरोपी ने कहा- ये मेरे खिलाफ षड़यंत्र

मंदसौर में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने उन पर बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी विनोद मीना के निर्देश के बाद सोमवार को सीतामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी नेता ने इसे जमीन विवाद से जुड़ा षड्यंत्र बताया है। पीड़िता ने मंदसौर एसपी विनोद मीना से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। आरोपी बोला- जमीन विवाद को भटकाने की कोशिश
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी नेता भगवती लाल सुरावत ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसे भटकाने के लिए महिला ने झूठे आरोप लगाए हैं। बता दें कि सुरावत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा- झूठा केस, निष्पक्ष जांच हो
इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उनके अनुसार, महिला ने झूठा मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। एसडीओपी बोले- केस दर्ज हो गया है, आगे जांच हो रही इस मामले में सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति का कहना है कि महिला की शिकायत पर भगवती लाल सुरावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं एसपी ने मामले में कहा- मामला संज्ञान में आया है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *