सवाई माधोपुर में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य बादलों की ओट में नजर आया। करीब सुबह 8:15 बजे शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर कायम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों का तापमान रिकॉर्ड रविवार: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C शनिवार: अधिकतम 28°C, न्यूनतम 16°C शुक्रवार: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 16°C गुरुवार: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 16°C बुधवार: अधिकतम 24°C, न्यूनतम 13°C मंगलवार: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 16°C तापमान में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है, हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा था। दो दिन बाद फिर बढ़ेगी धूप की तपिश मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बादलों की मौजूदगी के कारण धूप कम खिल सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि दो दिन बाद फिर से तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।


