बादलों ने रोकी तपिश, आज-कल बूंदाबांदी, 5 से गर्मी बढ़ने के आसार

भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान 3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम रहा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिनभर बादल छाए रहने से उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात व द्रोणिका दोनों सिस्टम सक्रिय है। जिसके प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी संभव है। इस दौरान अधिकांश समय तक बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिल सकती है हालांकि उमस का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार 3 और 4 को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। बुधवार की तुलना में गुरुवार व शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहने, बादल छाए रहने सूर्य की तपिश का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस चार सिस्टम के प्रभाव से मौसम में हो रहा बदलाव मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए 5.8 किलोमीटर पर 68 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और उसके आसपास स्थित है। यहां से एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *