बादशाह से झगड़े पर हनी सिंह का विवादित बयान:कहा- उसने मेरी बीमारी का मजाक उड़ाया, वो उनमें से है जो थूककर चाटता है

सिंगर बादशाह और हनी सिंह का झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों की दुश्मनी सालों पुरानी है, जिसका परिणाम बादशाह के वो गाने हैं, जिनमें वो हनी सिंह पर अक्सर विवादित टिप्पणी करते हैं। इस झगड़े पर अब हनी सिंह ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि वो बादशाह से कभी सुलह नहीं करेंगे, क्योंकि उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया गया और गालियां दी गईं। हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा, लोग अक्सर मुझसे बादशाह के साथ हुई कंट्रोवर्सी का पूछते हैं। एक झगड़ा दो लोगों में होता है, लेकिन पिछले 10 साल से एक ही आदमी मुझे गाली दे रहा है, मेरे बारे में गाने बना रहा है, मेरी बीमारी का मजाक बना रहा है। मैंने कभी जवाब नहीं दिया। आगे हनी सिंह ने कहा, सिर्फ पिछले एक साल से मैंने इसके बारे में बोलना शुरू किया, वो भी फैंस की वजह से। मेरे फैंस मुझे मैसेज भेजकर कहते हैं कि प्लीज कुछ बोलिए, ये हमारी गरिमा के बारे में है। एक आदमी लगातार आपके बारे में बुरा बोल रहा है। रिजल्ट ये रहा कि उसने माफी मांगी और अपनी गलती मानी। लेकिन वो उनमें से एक है जो थूकता है और फिर चाटता है। बस देखिए। वो फिर पलटेगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं मानता। कैसे शुरू हुआ हनी सिंह- बादशाह का झगड़ा? हनी सिंह और बादशाह ने माफिया मुंडीर ग्रुप से साथ में करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने 2009 में ये ग्रुप छोड़ दिया। बादशाह ने भी कई मौकों पर दावा किया कि हनी सिंह का गाना ब्राउन रंग उन्होंने लिखा, लेकिन उन्हें क्रेडिट नहीं मिला। जवाब में हनी सिंह ने कहा था कि अगर बादशाह ने ब्राउन रंग जैसा गाना लिखा तो वो खुद अपने लिए एक अच्छा गाना क्यों नहीं लिख सके। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते नजर आ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *