बानमौर में ट्रेवल्स की दुकान से 20 हजार की चोरी:सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश; हाल ही में जेल से छूटा है आरोपी ‘लोफर’

मुरैना के बानमौर कस्बे में एक जनरल स्टोर और ट्रेवल्स की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। रविवार की दरम्यानी रात चोर ने दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले से 20 हजार रुपए नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, जो एक आदतन अपराधी है। घटना न्यू मार्केट स्थित ‘गोपी ट्रेवल्स एवं जनरल स्टोर’ की है। 4 जनवरी (रविवार) की रात 2 बजकर 8 मिनट पर चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा। उसने इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया और गल्ले में रखे 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। आदतन अपराधी है आरोपी, नाम है ‘लोफर’
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद चोर की पहचान लोफर गुर्जर (पिता सुरेश गुर्जर) निवासी बानमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरू की तलाश
बानमौर टीआई दीपेंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *