बानसूर में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक,VIDEO:आरोप- जमीन से सड़क बना रहा PWD विभाग, अधिकारी बोले-दो बार कराया सीमाज्ञान

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना मंगलवार शाम 5 बजे थाना क्षेत्र के कल्याण नगर (लाडपुर) की है। युवक का आरोप है कि कल्याणनगर से मुकुंदपुरा तक बन रही सड़क उसकी निजी जमीन से होकर निकाली जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हुई
युवक के टावर पर चढ़ने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टावर पर चढ़े युवक का नाम अमर सिंह जाट है। बानसूर डीएसपी मेघा गोयल ने बताया- कल्याण नगर में एक युवक के हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया। युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। समझाइश में जुटी पुलिस
डीएसपी गोयल के अनुसार, युवक का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क उसकी निजी जमीन से होकर गुजर रही है, जिसके विरोध में उसने यह कदम उठाया है। मौके पर मौजूद पुलिस और विभाग के अधिकारी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। युवक बोला-‘मेरी चार मीटर जमीन दबी’
टावर पर चढ़े युवक अमर सिंह का कहना है कि ‘मेरी 4 मीटर जमीन दब गई, 16 मीटर का रास्ता है। मेरा खेत है और मेरा खेत पूरा कर दो। ‘ इस दौरान नीचे से ग्रामीण ग्रामीण युवक को बोल रहे हैं कि तीसरी बार जमीन की पैमाइश करा देंगे। मगर अमर सिंह नीचे उतरने को तैयार नहीं है।
एईएन बोले-दो बार कराया सीमाज्ञान
PWD विभाग के एईएन शेर सिंह मीणा ने बताया-युवक की जमीन का दो बार सीमाज्ञान करा दिया गया है। मगर उसका आरोप है कि उसकी जमीन सड़क में आ रही है। … यह भी पढ़े BDO को एपीओ करने पर ग्रामीणों ने बजाया ढोल, VIDEO:निलंबन की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े थे सरपंच; भ्रष्टाचार के लगाए आरोप श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ पंचायत समिति के ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) विनोद कुमार रैगर को निलंबित करने की मांग को लेकर 6 गांव के सरपंच टंकी पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *