बापू मालदेव राणा की पुण्यतिथि मनाई गई:समाज को संगठित करने और चुनावों में भागीदारी पर जोर

झालावाड़ जिले के रायपुर में मेहर समाज उत्थान समिति, सामाजिक ज़ोन झालावाड़ के देखरेख में 1 जनवरी को बापू मालदेव राणा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम पिपलिया खेड़ा स्थित बालाजी धर्मशाला में आयोजित हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति के संरक्षक राजेश मेहरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को गांव-गांव जाकर संगठित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगामी समय में समाज के लिए छात्रावास निर्माण, सामाजिक उत्थान और शैक्षणिक गतिविधियों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मेहरा ने छात्र-छात्राओं से उच्च शिक्षा की ओर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। जिलाध्यक्ष मुकेश मेहर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में पंचायती राज चुनावों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बल दिया कि यदि समाज एकजुट होकर कार्य करेगा, तो निश्चित रूप से समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के उपाध्यक्ष मदनलाल मैहर को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत होने पर सम्मानित किया गया। उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पाटलिया कुल्मी के शिक्षक जगदीश प्रसाद ने किया। इस अवसर पर समिति के महासचिव रामबाबू, रामनिवास शिक्षक, रामलाल जडूला, सुकेत नगर पालिका अध्यक्ष गोवर्धन लाल मेहरा, मीडिया प्रभारी महेश मेहर, हिम्मतगढ़ मंदिर अध्यक्ष सीताराम मेहर, कबीर मंदिर डडेड़ा अध्यक्ष गिरधारी लाल, रायपुर प्रखंड अध्यक्ष बीरमलाल, रामायण पारायण समिति अध्यक्ष मदनलाल, शिवनारायण, राधेश्याम, रटलाई, गिर्राज, बने सिंह, रामेश्वर, मोहनलाल, घनश्याम, रामबाबू, रामप्रसाद शिक्षक, द्वारिका लाल, बजरंग भारती, कन्हैयालाल शिक्षक, प्रेमचंद, गिरिराज, रामनिवास, गंगाराम पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *