बाप पुलिस ने फरार स्मैक तस्कर पकड़ा:266 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया था, 10 मामले दर्ज

बाप पुलिस ने फरार स्मैक सप्लायर सतार खां को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रमेश ढाका के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। 266 ग्राम स्मैक पकड़ी थी
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया-25 नवंबर 2024 को बाप पुलिस ने कानासर चौराहे से शकूर (निवासी अजेरी) को 266 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ में शकूर ने बताया था कि उसने यह स्मैक सतार खां से खरीदी थी। इसके बाद से ही पुलिस सतार की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार हो गया था। पहले से दर्ज हैं 10 मामले
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रमेश ढाका और उनकी टीम ने आरोपी सतार पुत्र भाई खां (निवासी भोजों की बाप बड़ी ढाणी) को गिरफ्तार कर लिया। सतार खां बाप पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े, हत्या के प्रयास, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत बाप पुलिस थाने में 10 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *