बाप में सोलर प्लांट से चोरी का मामला:पुलिस ने 8वां आरोपी किया गिरफ्तार, केबल और बेयरिंग खरीदता था

फलोदी जिला पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। बाप पुलिस ने सोलर प्लांट से चोरी हुए बिजली के केबल और बेयरिंग खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में आठवीं गिरफ्तारी है। घटना 29 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि की है। विक्रम सिक्योरिटी सर्विसेज के मैनेजर अजीत सिंह ने 11 अगस्त 2025 को बाप पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भड़ला स्थित एनटीपीसी सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 23 और 24 से अज्ञात चोरों ने लगभग 25,000 मीटर बिजली के केबल और 10 बॉक्स बेयरिंग चुरा लिए थे। इस संबंध में विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बिजली के केबल और बेयरिंग बरामद किए गए थे, साथ ही घटना में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया था। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर, सोलर प्लांट से चोरी किए गए केबल और बेयरिंग खरीदने वाले आरोपी मनोज पुत्र मूलचंद खटीक निवासी बाप को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी मनोज के कब्जे से भी चोरी की गई बिजली के केबल और बेयरिंग बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *